बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की

बक्सर बिहार
Spread the love

बक्सर: 17 नवंबर (ए) बिहार के बक्सर जिले में मंगलवार सुबह आपसी विवाद के बाद एक व्यक्ति की उसके बड़े भाई ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना जिले में सोनबरसा थानाक्षेत्र के मानियां गांव में सुबह करीब नौ बजे हुई तथा मृतक की पहचान अमित कुमार (40) के रूप में हुई है। ग्रामीण सूत्रों ने बताया मंगलवार की सुबह बड़े भाई चंदन के साथ दरवाजे पर बैठकर बात कर रहा था। इस दौरान मामूली कहासुनी के बाद बड़े भाई ने कथित तौर पर अपने छोटे भाई को देशी कट्टे से गोली मार दी। जबड़े के नीचे गोली लगने से 33 वर्षीय अमित शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चंदन शर्मा मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह हत्या में इस्तेमाल देशी कट्टे को झोपड़ी के ऊपर फेंककर भाग निकला। सूचना मिलते ही सोनवर्षा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।घटना की गंभीरता को देखते हुए डुमरांव एसडीपीओ भास्कर रंजन भी पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि आपसी और पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।