युवती ने अवैध असलहे के साथ शेयर की सोशल मीडिया पर फोटो,फिर आगे जो हुआ–

ग्वालियर मध्य प्रदेश
Spread the love


ग्वालियर, 05 मार्च (ए)। मध्यप्रदेश में ग्वालियर चंबल अंचल में बंदूक का शौक किसी से छुपा नहीं है। लेकिन अब यहाँ की लड़कियों पर भी यह शौक चढ़ने लगा है। शहर में रहने वाली एक 19 साल की लड़की ने सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज के आधार पर क्राइम ब्रांच जांच करने पहुंची तो पता चला कि यह असलहा पड़ोसी युवक का था। इसके बाद पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया।
सोशल मीडिया पर युवती की फोटो देखकर क्राइम ब्रांच उसके घर पहुंच गई। यहां पुलिस ने लड़की से पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद उसने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले घर पर एक फंक्शन था। इसमें पड़ोस में रहने वाला आकाश प्रजापति आया हुआ था। उसके पास ही यह कट्‌टा था।
युवती ने बताया कि उसने शौक-शौक में आकाश से कट्टा लेकर फोटो खिंचवाया था। यह जानकारी मिलते ही पुलिस पड़ोस में रहने वाले आकाश के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद युवक के पास से अवैध कट्टा भी जब्त कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आकाश पर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है।