सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को लोकसभा में सूचीबद्ध किया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 16 जुलाई (ए)) सरकार ने 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में पेश किए जाने के लिए कुछ विधेयकों को सूचीबद्ध किया है जिनमें से एक विधेयक राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान को दंडनीय अपराध बनाने से संबंधित है जबकि एक अन्य विधेयक जन्म और मृत्यु ‘‘पंजीकरण में देरी’’ के विरूद्ध कठोर प्रावधान से संबंधित है।

लोकसभा सचिवालय ने कहा कि सरकार ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को भी लोकसभा में विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया है।