नयी दिल्ली: 15 फरवरी (ए)
) दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 72 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है।
इन अधिकारियों में एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न विभागों में अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं।इसमें संतोष डी. वैद्य (IAS, 1998) को प्रिंसिपल सेक्रेटरी (होम) बनाया गया है और वे फाइनेंस, प्लानिंग और इंडस्ट्रीज का अतिरिक्त चार्ज भी संभालेंगे। वहीं, बिपुल पाठक (IAS, 1992), जो एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (सोशल वेलफेयर) हैं, उन्हें SC/ST/OBC वेलफेयर डिपार्टमेंट का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड (DUSIB) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रूपेश कुमार ठाकुर (IAS, 2006) को सेक्रेटरी (हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर) बनाया गया है। वे निखिल कुमार (IAS, 2002) की जगह लेंगे, जिन्हें अब कमिश्नर (ट्रेड एंड टैक्स) का पद मिला है।संजीव आहूजा, 2011 बैच के IAS अधिकारी, जिन्हें हाल ही में दिल्ली सरकार में शामिल किया गया है, उन्हें सेक्रेटरी (एजुकेशन) के रूप में तैनात किया गया है और इसके साथ ही हायर एजुकेशन और टेक्निकल एजुकेशन का अतिरिक्त चार्ज भी मिलेगा। पांडुरंग पोल (IAS, 2004), जो पहले एजुकेशन सेक्रेटरी थे, उन्हें अब जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में शिफ्ट किया गया है और वे लेबर कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज भी संभालेंगे।नीरज सेमवाल (IAS, 2003), जो रेवेन्यू सेक्रेटरी और डिविजनल कमिश्नर हैं, उन्हें पावर डिपार्टमेंट का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया। पद्मा जायसवाल (IAS, 2003), पोस्टिंग का इंतजार कर रही हैं, उन्हें एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स डिपार्टमेंट में स्पेशल सेक्रेटरी बनाया गया है। विजय बिधूड़ी (IAS, 2005), अर्बन डेवलपमेंट सेक्रेटरी, अब दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (DPCC) का भी अतिरिक्त चार्ज संभालेंगे। यशपाल गर्ग (IAS, 2008) सेक्रेटरी प्लानिंग के रूप में काम करेंगे और लैंड एंड बिल्डिंग डिपार्टमेंट का अतिरिक्त चार्ज लेंगे।नई दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सनी कुमार सिंह (IAS, 2018) को स्पेशल सेक्रेटरी पावर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। यह पद IAS अधिकारी रवि दाधीच के दिल्ली से ट्रांसफर होने के बाद खाली हुआ था। सलोनी राय (IAS, 2016) को दिल्ली सरकार में शामिल होने के बाद नॉर्थ दिल्ली का डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बनाया जाएगा। पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हरि कल्लिक्कट (IAS, 2018) को वेस्ट दिल्ली का डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं, विशाखा यादव (IAS, 2020), सर् में शामिल होने पर आउटर नॉर्थ दिल्ली की डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट का चार्ज संभालेंगी।