ग्राम प्रधान के पति ने गोली मारकर आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश संभल
Spread the love

संभल (उप्र) 17 नवंबर (ए) संभल जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र में एक ग्राम प्रधान के पति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गुन्नौर थाना के प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात क्षेत्र के गांव तरफरी की प्रधान रुबी के पति पुष्पेन्द्र कुमार (42) ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुष्‍पेन्‍द्र को अस्पताल ले जाया गया: जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पुष्‍पेन्‍द्र शराब पीने का आदी था और जब उसकी पत्नी ने सोमवार को शराब पीने पर आपत्ति की तो कहासुनी शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने गोली मार ली।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।