दिन में चार घंटे वॉशरूम में बिताता था पति,फिर पत्नी ने जो किया जानकर रह जाएंगे दंग

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

एक महिला अपने पति की एक हरकत से लगातार नाराज चल रही थी। अचानक हद तब हो गई जब वही आदत उसके पति ने होटल में दिखा दी। इसके बाद तो पत्नी ने इतना गुस्सा दिखाया कि वह उसे वहीं छोड़कर चली आई। इस घटना को महिला ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दरअसल, यह मामला अमेरिका का है। ‘द मिरर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को यह शिकायत है कि उनके पति दिन में कम से कम चार घंटे वॉशरूम में बिताते हैं। वह करीब 4-5 बार वाशरूम जाते हैं और एक बार में 45 मिनट से ज्यादा का समय लगा देते हैं। पिछले काफी समय से महिला अपने पति की इस आदत की वजह से परेशान है। इसी बीच हाल ही में महिला अपने पति के साथ एक होटल में गई हुई थी। सोशल मीडिया पर महिला ने इस घटना को बताते हुए कहा कि उनके पति ने 45 मिनट होटल के वॉशरूम में ही गुजार दिए। इसके बाद महिला को गुस्सा आ गया। पहले तो महिला ने अपने पति को मैसेज किया, जब कोई जवाब नहीं आया तो उसने फोन भी किया लेकिन उनका फोन भी नहीं उठा। जब पति का फोन भी नहीं उठा तो गुस्से में महिला ने अपने हिस्से का खाना खाया और बिल का भुगतान कर घर आ गई। घर पहुंचने के काफी समय बाद उनके पति वापस आए। महिला ने जब कारण पूछा तो पति सही से जवाब नहीं दे पाया, ना ही पति यह बता पाया कि उसने फोन पर जवाब क्यों नहीं दिया। उसने बस इतना बताया कि उसके फोन की बैटरी खत्म हो गई थी। फिलहाल थक हारकर महिला ने इस घटना को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया कि मैं अपने पति के इस आदत से काफी परेशान हूं। महिला के पोस्ट पर कई लोग उसे सुझाव भी दे रहे हैं तो कई लोग मजे भी ले रहे हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि उसे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए ।