राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल का शादीशुदा डॉक्टर झांसा देकर कई साल से 2 लड़कियों के साथ मना रहा था रंगरेलियां,फिर एक दिन-

झारखण्ड रांची
Spread the love

रांची,10 अगस्त (ए)। झारखंड के रांची स्थित रिम्स अस्पताल में तैनात डॉक्टर की करतूत पत्नी के सामने तब आई, जब उसने मोबाइल चैट देखकर शादी की तस्वीर को शेयर किया। ये तस्वीर डॉक्टर की दोनों गर्लफ्रेंड ने देख लीं, जिसके बाद बवाल मच गया। दोनों गर्लफ्रेंड ने थाने में पहुंच डॉक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के डॉ. कुश कुमार पर गंभीर आरोप लगा है। दो लड़कियों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर उनसे शादी का झांसा देकर रंगरेलियां मना रहा था। एक लड़की का आरोप है कि डॉक्टर पिछले 10 साल से उसके साथ रिलेशनशिप में था, तो वहीं दूसरी लड़की ने बताया कि उसके साथ तीन साल से डॉक्टर का अफेयर चल रहा था। दोनों लड़कियों ने बताया कि उन्हें ये जानकारी नहीं थी, कि डॉक्टर की शादी हो चुकी है। हैरानी की बात तो ये है कि जिस लड़की ने 10 साल से रिलेशनशिप में होने का आरोप लगाया है, उसे भी डॉक्टर की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बताया गया है कि हाल ही में डॉक्टर की पत्नी को शक हो गया, कि डॉक्टर व्हाट्सएप पर किसी से चैट करता है। पत्नी ने डॉक्टर पति की जासूसी शुरू कर दी। इस बीच उसने गर्लफ्रेंड के साथ डॉक्टर की चैट देख ली, जिसके बाद उसने अपनी शादी की तस्वीर को दोनों गर्लफ्रेंड के साथ शेयर कर दिया। डॉक्टर की शादी की तस्वीर सामने आते ही दोनों लड़कियों का माथा ठनक गया। वे यह जानकर हैरान रह गईं, कि जिस डॉक्टर के साथ वह शादी करने का सपना देख रही हैं, वो पहले से ही शादीशुदा है। इसके बाद दोनों लड़कियां बरियातू थाने में पहुंच गई। इन लड़कियों ने डॉक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाया। पुलिस को इन लड़कियों ने बताया कि डॉक्टर ने उनसे जबरन शरीरिक संबं​ध बनाए और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता था। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।