बंद कमरे में लड़कियों संग चल रही थी पार्टी,मौके पर पहुंची पुलिस तो नज़ारा देख उड़े होश

पटना बिहार
Spread the love

पटना,27 सितम्बर (ए)। बिहार की राजधानी पटना में तीन लड़कियों को एक लड़के के साथ पुलिस ने पकड़ा है। कमरे में हो हल्ला होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस जब कमरे में पहुंची तो चौंक गई। पुलिस ने दो लड़कियों और एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। कमरे में लड़कियों संग चल रही थी शराब पार्टी। जानकारी के अनुसार पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के आश्रम गली में बर्थ-डे पार्टी में लड़कों संग शराब पी रही दो लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों लड़कियों के साथ एक लड़का भी नशे में धुत मिला। पुलिस ने सभी का ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर शराब पीने की पुष्टि होने पर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शास्त्रीनगर थानेदार रमाशंकर सिंह ने बताया कि एक अन्य लड़की को भी पकड़ा गया था, लेकिन उसमें शराब पीने की पुष्टि नहीं होने पर छोड़ दिया। अन्य तीनों ने शराब पी रखी थी। पुलिस की मानें तो दोनों लड़की मूलरूप से सीतामढ़ी की रहने वाली हैं। जो राजाबाजार स्थित आश्रम गली में एक किराए के कमरे में रहकर दाई का काम करती हैं। शनिवार की देर रात किसी ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे है। पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे को खुलवाया गया। कमरे में तीन लड़की और एक लड़का मौजूद थे। उनके मुंह से शराब की गंध आ रही थी।