भाजपा सरकार जितनी तेजी से नियुक्तियां कर रही उस गति को ‘सैफई सिंडिकेट’ गिन भी नहीं पाएगा: योगी

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 27 नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को दावा किया कि उनकी सरकार जिस तेजी से नियुक्ति पत्र बांट रही है, उसकी गति ‘सैफई सिंडिकेट’ गिन भी नहीं पाएगा।

उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि उसे नोट गिनने के अलावा कुछ और गिनना आता ही नहीं है।