पहले 14 साल के किशोर से महिला ने किया रेप, जब हुई गिरफ्तार तो कहा- मैं उसके बच्चे की मां बनने वाली हूं

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love


अरकंसास, 06 मार्च (ए)। अमेरिका में एक 14 साल के बच्चे के साथ बलात्कार करते हुए पकड़ी गई महिला ने दावा किया है कि अब वह गर्भवती है। महिला ने कथित तौर पर एक साल पहले अमेरिका के अरकंसास में 14 साल के किशोर के साथ रेप किया था।
‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को एक गवाह ने ही यह बताया है कि महिला वारदात के एक साल बाद पीड़ित किशोर के बच्चे से गर्भवती है। 

यौन शोषण का यह मामला तब सामने आया था जब एक शख्स ने राज्य के चाइल्ड एब्यूज हॉटलाइन पर फोन कर के यह बताया कि ब्रिटनी ग्रे नाम की महिला ने 14 साल के लड़के के साथ संबंध बनाया है।
बीते साल सितंबर में एक गवाह ने पुलिस को बताया कि उसने महिला को 14 साल के किशोर संग संबंध बनाते देखा है। उसने यह भी बताया कि ब्रिटनी ग्रे के पीड़ित किशोर संग एक साल से ज्यादा समय तक संबंध रहे। गवाह ने ही पुलिस को यह भी बताया कि ब्रिटनी अब पीड़ित किशोर के बच्चे की मां बनने वाली हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि कर ली है कि महिला गर्भवती है। महिला को इसी साल 1 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और बीते गुरुवार 5 हजार डॉलर का बॉन्ड भरने के बाद उसे जेल से रिहा किया गया। महिला को अब 23 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाएगा।