युवक को दिन दहाड़े गोली मारी गई

झारखण्ड पलामू
Spread the love

मेदिनीनगर: एक नवंबर (ए)) झारखंड के पलामू जिले में शनिवार को अज्ञात व्यक्तियों ने 22 वर्षीय युवक के घर के पास गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना हैदर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवक के घर के पास स्थित एक हाई स्कूल के मैदान में हुई, जब मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उसे गोली मार दी।हैदर नगर थाने के प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि घायल युवक की पहचान नीरज चंद्रवंशी उर्फ मंटू के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए हैदर नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। गोलीबारी के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।