अजीब हरकत: प्रेग्नेंट महिला की तरह दिखना चाह रहा था यह शख्स, इसके लिये किया ऐसा काम,फिर जो हुआ–

राष्ट्रीय
Spread the love


लोग कई बार दूसरों की नकल करते हैं और नकल करने के चक्कर में नुकसान भी उठा लेते हैं। लेकिन एक शख्स ने नकल करने की सारी हद पार कर दी। इस शख्स को सूझा कि वह किसी प्रेग्नेंट महिला जैसा दिखे। इसके बाद उसने तय किया कि वह एक दिन के लिए प्रेग्नेंट जैसा दिखेगा चाहे इसके लिए जो भी करना पड़े। हालांकि उसका यह दांव उल्टा पड़ गया और वह बिस्तर से उठ भी नहीं पाया।
दरअसल, ‘द मिरर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स का नाम मैटलैंड हैनले है। इस शख्स ने महज 24 घंटे के लिए प्रेगनेंट होना चाहा, तो कुछ ही घंटों में उसकी हालत खराब हो गई। जैसे ही उस शख्स ने अपने पेट पर भारी सामान बांधकर उठने की कोशिश की तो वह बिस्तर से भी नहीं उठा पाया। उस शख्स ने अपने पेट से एक बड़ा सा तरबूज बांध लिया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, मैटलैंड हैनले एक सोशल इन्फ्लुएंसर हैं। उनका आइडिया था कि वे एक प्रेग्नेंट महिला का दर्द समझने की कोशिश करें, इसके लिए उन्होंने तरबूज मंगाए और उसे पेट से बांध लिया। मैटलैंड ने प्रेगनेंसी ट्रायल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। क्लिप में मैटलैंड बेड पर लेटे हुए हैं। उन्होंने अपने पेट पर एक बड़ा तरबूज लपेट रखा है।
इतना ही नहीं मैटलैंड यह देखना चाहते थे कि वे कितनी देर तक इस तरबूज को झेल सकते हैं। मैटलैंड का ये ट्रायल पूरे दिन के लिए था। शुरुआत में उन्होंने कहा कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो रही है। लेकिन जैसे ही वो अपने शरीर को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करते हैं, उनसे ये नहीं हो पाता। किसी तरह से वो ऊपर उठ पाते हैं। आखिरकार मैटलैंड ने यह माना कि प्रेग्नेंट रहना आसान नहीं है।
फिलहाल उन्होंने वीडियो को अपने चैनल पर शेयर किया और यह हिट हो गया। उन्होंने यह जरूर बता दिया था कि यह सिर्फ फन के लिए बनाया गया है, लेकिन उनके इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। कोई इसे अच्छा बता रहा है तो कोई इसका मजाक भी बना रहा है।