किसान की हत्या के मामले में तीन लोगों को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश जौनपुर
Spread the love

जौनपुर (उप्र): 10 सितंबर (ए) जौनपुर की जिला अदालत ने 45 वर्षीय एक किसान की हत्या के जुर्म में बृहस्पतिवार को तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

जिला शासकीय अधिवक्ता लाल बहादुर पाल ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार शशि ने इस मामले में गामा बिंद उर्फ विकास(25), अमित बिंद(26) और दीपक यादव(29) को दोषी ठहराया।