कुरुक्षेत्र: 20 जून (ए)
) हरियाणा पुलिस ने 30 वर्षीय एक कैंसर मरीज के साथ थाने में मारपीट और यौन शोषण के आरोप के बाद दो सहायक उप-निरीक्षक और एक होम गार्ड को निलंबित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने बताया कि एएसआई संजीव कुमार, एएसआई राजेंद्र कुमार और होम गार्ड सुमित के खिलाफ मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इन आरोपों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।