तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

गुमला झारखण्ड
Spread the love

गुमला: 13 जुलाई (ए)) झारखंड के गुमला जिले में तीन वर्षीय एक बच्ची के साथ कथित तौर पर उसके घर में 18 वर्षीय युवक ने बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के तहत जेल भेज दिया गया है।

घाघरा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज मोहन कुमार ने  बताया, आरोपी परिवार का जान-पहचान वाला है। शनिवार शाम को पीड़िता के परिवार से मिलने आया था। उसने उसकी मां से घर का काम खत्म करने को कहा और बोला कि वह तब तक बच्ची के साथ रहेगा। मां अपने रोजाना के काम के लिए दूसरे कमरे में चली गई।थोड़ी देर बाद मां ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी और वह दौड़कर कमरे में आई। पुलिस के मुताबिक, मां ने अपनी बेटी के प्राइवेट पार्ट्स से खून बहता हुआ देखा तो वो हैरान रह गईं। बच्ची लगातार रोए जा रही थी। जबकि आरोपी दूसरी तरफ पड़ा था। परिवार आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले गया और अगले दिन रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई।