महिला के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप, गश्त के दौरान रात में पुलिस को रोती मिली पीड़िता

राष्ट्रीय
Spread the love

जयपुर,26 जनवरी (ए)।राजस्थान के सीकर जिले में एक 25 साल की महिला से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और रात में सड़क पर छोड़ कर फरार हो गये।बताया जा रहा है कि, पीड़िता जयपुर की रहने वाली है.पीड़िता, पुलिस को गश्त के दौरान रात 11बजे सड़क पर रोते हुए मिली थी।उसने पूछने पर बताया कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.मामले की जांच कर रहे सीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला जयपुर से अपने रिश्तेदार से मिलने 23 जनवरी को सीकर आई थी। शाम को करीब सात बजे वह रोडवेज बस स्टैंड पर उतरी तो उसे चार युवक मिले। उसे झांसे में लेकर पिपराली रोड स्थित एक मकान में ले गए।
जहां तीनों युवकों ने उसके साथ रेप किया इसके बाद रात को उसे घर से निकाल दियासीओ ने बताया कि तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है, उन्हें गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं पीड़ित महिला जयपुर लौट चुकी है। पुलिस ने बताया कि, पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के हैं और यहां पर किराए के कमरे में रहते हैं। वे वहीं की एक फैक्टरी काम करते हैं।