ईरान के साथ बातचीत किस दिशा में जाएगी इसका अंदाजा नहीं: ट्रंप

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन: 11 अप्रैल (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंप ने ‘न्यूजनेशन’ के साथ फोन पर दिए साक्षात्कार में पुष्टि की कि अमेरिका, ईरान और पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू हो गई है, हालांकि उन्हें नहीं पता कि यह बातचीत कितनी सफल हो सकती है।

ट्रंप से जब पूछा गया कि बातचीत कैसे आगे बढ़ेगी तो उन्होंने कहा: “मुझे कोई अंदाजा नहीं है।”

ट्रंप ने कहा कि वे ईरान के साथ किसी समझौते के साथ या उसके बिना आगे बढ़ सकते हैं.दोनों देशों ने अपनी-अपनी शर्तें रखी हैं; अमेरिका परमाणु कार्यक्रम पर रोक चाहता है, जबकि ईरान प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहा है।