जयपुर: 22 अक्टूबर (ए) जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम सोने के आभूषण बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य बेहोश हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। आग लगने के समय फैक्टरी के अंदर कर्मचारी काम कर रहे थे।
