मेदिनीनगर: 21 अगस्त (ए)) झारखंड के पलामू जिले में दो लोगों को 30 वर्षीय एक महिला का अपहरण कर 14 दिनों तक ट्रक में उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी और पीड़ित, दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को मेदिनीनगर के पंडवा थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पकड़ा गया।—जारी–