मथुरा (उप्र): 19 अक्तूबर (ए) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में वृन्दावन के रमणरेती क्षेत्र में निर्माणाधीन गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल से गिरकर एक महिला सहित दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र में श्याम श्याम धाम के समीप एक गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल पर रविवार को दीवार तोड़ने का काम किया जा रहा था। जिसमें बाटी गांव निवासी युवक कप्तान (30) व मध्य प्रदेश निवासी महिला मजदूर रचना (27) काम कर रहे थे।
