ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश पीलीभीत
Spread the love

पीलीभीत: 12 अगस्त (ए) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में गजरौला क्षेत्र स्थित गढ़ा जंगल में ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि मृतकों की पहचान विकास कुमार (23) और विशाल (26) के रूप में हुई है। दोनों जिले के माधोटांडा क्षेत्र के रहने वाले थे।पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 1:45 बजे गजरौला थाना पुलिस को गढ़ा जंगल में वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा भी मौके पर पहुंचे। वहां दो युवक गंभीर हालत में सड़क पर पड़े मिले। उनकी पहचान माधोटांडा थाने के ग्राम जमुनिया खास निवासी विकास राठौर (23) पुत्र जशवंत और विशाल राठौर (26) पुत्र शंभू दयाल के रूप में हुई। 

पुलिस ने दोनों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।