संरा महासभा : ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के अपने फैसले का बचाव किया

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

संयुक्त राष्ट्र: 22 सितंबर (ए) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के फैसले का बचाव किया और कहा कि उन्होंने हिम्मत दिखाई है, जबकि दूसरे नेताओं ने टालमटोल वाला रवैया अपनाया है।

ट्रंप ने अपने संबोधन की शुरुआत उनके प्रशासन की उपलब्धियां गिनाने से की, जिनमें निजी क्षेत्र में नौकरियों में वृद्धि, अवैध आव्रजन पर लगाम और अपराध की रोकथाम शामिल था। इसके बाद उन्होंने ईरान के साथ युद्ध शुरू करने के अपने फैसले का जबरदस्त बचाव किया।