उप्र: भाजपा, सपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर साधी चुप्पी

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 29 सितंबर (ए) उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीट पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई हालांकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) ने अब तक अपने सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं।

सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को किसी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया हालांकि भाजपा की ओर से आठ और सपा की ओर से चार नामांकन पत्र लिए गए। सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने ‘बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के मौजूदा सदस्य राम गोपाल यादव बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे।