उप्र: मेरठ में भाकियू का शक्ति प्रदर्शन, हजारों किसानों ने घेरा कमिश्नरी चौराहा

उत्तर प्रदेश मेरठ
Spread the love

मेरठ: एक सितंबर (ए) भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के आह्वान पर मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पहुंचे किसानों ने मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर शक्ति प्रदर्शन किया और विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया।

किसान महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बिजली, खाद की उपलब्धता, गन्ने के बकाया भुगतान और किसानों को गन्ने का उचित मूल्य दिलाने की मांग उठाई।