यूपी सरकार ने प्रियंका गांधी को दी आगरा जाने की अनुमति,हिरासत में मृत अरुण वाल्मीकि के परिजनों से करेंगी मुलाकात

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love


लखनऊ, 20 अक्टूबर (ए)। यूपी सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को आगरा जाने की अनुमति दे दी है। इसके बाद वह आगरा के लिए रवाना हो गईं। इसके पहले उन्होंने आगरा एक्सप्रेस वे के एंट्री पॉइंट पर रोक लिया गया था और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। प्रियंका गांधी आगरा में पुलिस हिरासत में मारे गए अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मिलने जा रही थीं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था पर फिर जाने की अनुमति दे दी।
इस पर जानकारी देते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया था कि अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। उत्तर प्रदेश सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है।
आज भगवान वाल्मीकि जयंती है, पीएम ने महात्मा बुद्ध पर बड़ी बातें की, लेकिन उनके संदेशों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या आगरा में पुलिस हिरासत में मारे गए अरुण वाल्मीकि के लिए न्याय मांगना अपराध है? भाजपा सरकार की पुलिस मुझे आगरा जाने से क्यों रोक रही है। क्यों हर बार न्याय की आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है? मैं पीछे नहीं हटूंगी।