उप्र : प्रतापगढ़ में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़
Spread the love

प्रतापगढ़: 29 जुलाई (ए)) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दवा लाइसेंस हासिल कर उसका इस्तेमाल अवैध रूप से कोडीन युक्त कफ सिरप का भंडारण और बिक्री करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय ने बताया कि आरोपी आयुष प्रताप सिंह उर्फ सिंह आयुष प्रताप विनोद, निवासी जौनपुर, को महेशगंज थाना क्षेत्र के लालापुर बड़ी नहर के पास स्थानीय पुलिस, विशेष अभियान समूह (एसओजी) और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया।