संभल: दो फरवरी (ए) उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद के अध्यक्ष ने आगामी रमजान महीने से पहले मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाने की इजाजत के लिए सोमवार को जिलाधिकारी को पत्र लिखा।
शाही जामा मस्जिद के अध्यक्ष जफर अली ने पत्र में कहा कि रमजान के दौरान लाउडस्पीकर की जरूरत है ताकि मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले सभी नमाजियों को इमाम की आवाज साफ सुनाई दे।