उप्र: गाजीपुर के आवासीय विद्यालय से लापता दो लड़कियां वाराणसी में मिलीं

उत्तर प्रदेश गाजीपुर
Spread the love

गाजीपुर: 22 सितंबर (ए) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र के छावनी लाइन स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से सोमवार को लापता हुईं दो छात्राओं को मंगलवार को वाराणसी कैंट जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) ने बरामद कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों छात्राएं फिलहाल गाजीपुर कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में हैं और पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि शहर से सटे छावनी लाइन में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार की शाम आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं सोनी और राधिका के लापता होने की सूचना मिली थी।उन्होंने बताया कि दोनों छात्राओं की तलाश की गयी लेकिन नहीं मिलने पर उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी।