लोकसभा में हंगामा: लगातार 13वें दिन नहीं चल सके प्रश्नकाल और शून्यकाल, बैठक दो बजे तक स्थगित

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: पांच अगस्त (ए) अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दों पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के एक मिनट के भीतर ही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई और प्रश्नकाल एवं शून्यकाल नहीं चल सके।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जब प्रश्नकाल शुरू कराया तो विपक्ष के सदस्य हंगामा करने लगे