दुबई, तीन मार्च (ए)।रियाद में ईरान के
अमेरिकी दूतावास पर हमले के बाद अमेरिकी सरकार ने सऊदी अरब में सभी कांसुलर सेवाओं को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास मंगलवार, 3 मार्च को बंद रहेगा। सभी नियमित और आपातकालीन अमेरिकी नागरिक सेवा नियुक्तियां रद्द कर दी गई हैं। जेद्दा, रियाद और धाहरान के लिए आश्रय स्थल की सूचना यथावत है। हम सऊदी अरब में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों को भी आश्रय स्थल में रहने की सलाह देते हैं। दूसरी तरफ कुवैत में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि इसे अगले आदेश तक बंद रखा गया है। यह घोषणा ईरान द्वारा कुवैत पर किए गए हमलों के बाद दूतावास से धुआं उठते देखे जाने के एक दिन बाद की गई है। दूतावास ने एक्स पर एक बयान में कहा कि क्षेत्र में जारी तनाव के कारण, कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावास अगले आदेश तक बंद रहेगा। हमने सभी नियमित और आपातकालीन कांसुलर नियुक्तियों को रद्द कर दिया है।