ईरान द्वारा लड़ाकू विमान गिराए जाने के बाद लापता अमेरिकी सैन्य कर्मी को ऐसे बचाया गया

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन: पांच अप्रैल (ए)) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि ईरान द्वारा लड़ाकू विमान गिराए जाने के बाद से लापता अमेरिकी सैन्य कर्मी को बचा लिया गया है।मेरे प्यारे अमेरिकियों पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने हमारे एक बेहतरीन क्रू मेंबर ऑफिसर के लिए, जो कि एक बेहद सम्मानित कर्नल भी हैं, अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी खोज और बचाव अभियानों में से एक को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। और मुझे आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि वह अब पूरी तरह से सुरक्षित और सही-सलामत हैं!”राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि यह बहादुर सैन्य अधिकारी दुश्मन की रेखाओं के पीछे, ईरान के खतरनाक पहाड़ों में फंसा हुआ था और दुश्मन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। हालांकि, वह अकेला नहीं था क्योंकि उसके कमांडर-इन-चीफ, युद्ध सचिव, संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष और साथी योद्धा चौबीसों घंटे उसके ठिकाने पर नजर रखे हुए थे और उसके बचाव की योजना बना रहे थे।राष्ट्रपति के निर्देश पर, अमेरिकी सेना ने इस अधिकारी को वापस लाने के लिए दुनिया के सबसे घातक हथियारों से लैस दर्जनों विमानों को भेजा। अधिकारी को कुछ चोटें आईं हैं, लेकिन वह जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगे।

विमान के चालक दल का यह सदस्य शुक्रवार से लापता था, जब ईरान ने अमेरिकी एफ-15 ई स्ट्राइक ईगल विमान को मार गिराया था। चालक दल के एक अन्य सदस्य को पहले ही बचा लिया गया था। ईरान के अंदर अमेरिकी पायलट को पकड़ने के लिए एक तरह से रेस चल रही थी। कई अलग अलग मिलिशिया के लोग भी उसकी तलाश में थे। हथियारों से लैस ईरानी खानाबदोशों को भी पायलट की तलाश में जंगलों के बीच देखा गया था। ईरानी खानाबदोशों को इस्लामिक रिपब्लिक ने अमेरिकी पायलट को पकड़ने के बदले 50,000 पाउंड का इनाम देने की घोषणा कर रखी थी।