ईरान के खिलाफ ट्रंप की चेतावनी के बीच पश्चिम एशिया में 9,000 अतिरिक्त सैनिक भेज रहा अमेरिका

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन: दो अक्टूबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमलों की चेतावनी दिए जाने के बाद अमेरिकी सेना पश्चिम एशिया में जहाजों के जरिए करीब 9,000 अतिरिक्त सैनिक भेज रही है। एक अमेरिकी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि इस तैनाती के बाद अक्टूबर के अंत तक क्षेत्र में तीन अमेरिकी विमानवाहक पोत तैनात हो जाएंगे।