नयी दिल्ली, 22 जुलाई (ए) दिल्ली में प्रदर्शनकारियों ने बुधवार की देर शाम को जंतर-मंतर के पास कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसके बाद इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन ने बुधवार को रात उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब प्रदर्शनकारियों का एक समूह टॉलस्टॉय मार्ग की ओर बढ़ गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, वहां मौजूद भीड़ के कुछ लोगों ने पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों पर पथराव किया और बोतलें फेंकी, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.
सूत्रों ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस दल पर पथराव किया जिसमें कई घायल हो गए।
। हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पायी है।
उन्होने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और हिंसा में शामिल नहीं होने की अपील की।
उन्होंने बताया कि स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए जंतर-मंतर और उसके आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गये हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने साफ कह दिया है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता, प्रदर्शन जारी रहेगा। ऐसे में प्रदर्शनकारियों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। इधर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।