जब तीन बच्चों की मां को नाबालिग से हुआ प्यार, तो परिवार छोड़कर शादी करने पहुंची बिहार,फिर-

नालंदा बिहार
Spread the love

बिहार शरीफ,03 अप्रैल (ए)। कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। प्यार होने पर समाज के रस्म-रिवाज, मर्यादा कुछ नजर नहीं आती है। वह हर बंधन तोड़कर अपने प्यार की खातिर सात समन्दर भी लांघ सकता है। इसके लिए वह अपने परिवार को भी छोड़ने से परहेज नहीं करता। ठीक इसी तरह एक मामला नालंदा के बिहार शरीफ मे उस समय सामने आया है जहां टिकटॉक के जरिए एक किशोर से तीन बच्चों की मां को प्यार हो गया और वह अपना परिवार छोड़ उसके घर पर आ धमकी। दरअसल, मिस कॉल और टिकटॉक से मुंबई की अधेड़ महिला की पहचान यहां के नाबालिग किशोर से हुई। इसके बाद वो अपने परिवार को छोड़ बिहारशरीफ पहुंच गई। वहीं जब किशोर के परिजनों को इसकी भनक लगी तो वे हैरान रह गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने लेकर आ गई। महिला को देखकर लोग हैरान हो गए।
जानकारी के अनुसार, महिला और किशोर के बीच लगभग चार महीने से बातचीत चल रही थी। दोनों टिकटॉक और व्हाट्सएप पर चैट कर रहे थे। हालांकि इस दौरान महिला को ये नहीं पता था कि उसका प्रेमी नाबालिग है। महिला ने बातचीत के जरिए किशोर से उसका पता ले लिया। कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद किशोर ने उससे बात करना बंद कर दिया। फिर क्या था अपने प्रेमी को मनाने के लिए महिला उसके घर पहुंच गई। जब मोहल्लेवासी और परिवार को इस मामले का पता चला तो वे आश्चर्यचकित रह गए। महिला के पति की मौत हो चुकी है और उसके तीन बच्चे हैं। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि मुंबई से महिला के परिवार को बुलाकर दोनों को समझा गया। इसके बाद महिला वापस लौट गई। हालांकि वो पहले नाबालिग से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। आखिरकार समझाने के बाद वो मानी।