इस मंत्री ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को को जब दे दी श्रद्धांजलि,हुई किरकिरी फिर–

झारखण्ड रांची
Spread the love

रांची, 16 अक्टूबर (ए)। झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को जिंदा रहते ही श्रद्धांजलि दी। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक सभा को संबोधित कर रहे हैं और मनमोहन सिंह को मृत बता रहे हैं। इस वीडियो में अंसारी मनमोहन सिंह को मृत बताकर उनके सम्मान में एक मिनट का मौन रखने की भी बात कर रहे हैं। हालांकि एक दिन बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर इस संबंध माफी मांगी है।
झारखंड के खेल मंत्री हसन अंसारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री जी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मृत बताकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि देवघर में पटवाबाद के धमना फाटक के पास शुक्रवार को अंसारी ने एपीजे डॉ. अब्दुल कलाम चौक का उद्घाटन किया। लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री की जुबान फिसल गई।
 वो कह रहे हैं, “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज निधन हो गया। देश के विकास के योगदान में उनका 50 फीसदी योगदान है। मोदी जी देश को 50 साल पीछे ले गए। लेकिन मनमोहन सिंह जी देश को 50 साल आगे ले गए। वो आज हमारे बीच नहीं रहे। हम उनके लिए एक मिनट का मौन रखेंगे।”