बांदा (उप्र): 14 सितंबर (ए) बांदा से सटे महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र के रंगौलिया बुजुर्ग गांव में सतना जेल से पैरोल पर छूटे एक सजायाफ्ता व्यक्ति ने भोजन में जहर मिलाने के शक में सोमवार को अपनी पत्नी की त्रिशूल से हमला करके हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
