पति और तीन बच्चों को छोड़ 7वीं के छात्र के साथ फरार हुई महिला 28 दिन बाद हुई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश गोरखपुर
Spread the love


गोरखपुर,10 अप्रैल (ए)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर कक्षा सात में पढ़ने वाले छात्र के संग फरार होने वाली महिला को वन पार्क के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और किशोर को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में सौंप दिया गया। यह घटना 28 दिन पहले की है। इसके बाद पति ने महिला के गायब होने शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने महिला को खोज निकाला। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर के जरिए आरोपी महिला के बारे में जानकारी मिली। वन पार्क के समीप आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और किशोर को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में सौंप दिया गया। आरोपी महिला के तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र क्रमश: 7,5 व 3 साल है। जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को 14 साल के नाबालिग से प्यार हो गया। प्यार एक साल पहले हुआ जब उसकी उम्र महज 13 साल थी। दोनों साथ में घूमते तो थे मगर किसी को यह संदेह नहीं था कि दोनों के बीच में प्रेम संबंध भी हो सकता है। इस बीच महिला अपने पति से दूरी बनाने लगी थी लेकिन पति को भी संदेह नहीं हुआ। शिवरात्रि के दिन बड़ा मेला इलाके में लगता है, वहां पर वह उसे लेकर गई थी और फिर दोनों घर नहीं लौटे। महिला के घर नहीं लौटने पर पति परेशान हो गया और खोजबीन करने के बाद पुलिस में सूचना दी। जांच में जो सच सामने आया है, उससे पति और पुलिस दोनों चौंक गए थे।