इंस्टाग्राम पर घातक हथियारों के साथ वीडियो साझा करने पर महिला गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

कोयंबटूर, 15 मार्च (ए) तमिलनाडु में इंस्टाग्राम पर घातक हथियारों के साथ वीडियो साझा करने के आरोप में बुधवार को एक 23 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

पुलिस ने बताया कि विरुधुनगर जिले की रहने वाली विनोदिनी उर्फ तमन्ना एक गिरोह की सदस्य बताई जा रही है, जो इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोहों को उकसाता हैं।.उन्होंने बताया कि महिला के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस महिला की तलाश कर रही है जो वीडियो के तेजी से फैलने के बाद से फरार है।

पुलिस ने बताया कि भावी परेशानी को भांपते हुए विनोदिनी ने एक और वीडियो साझा करके दावा किया कि उसने कोई वीडियो साझा नहीं किया है और वह शादीशुदा है तथा अपना घर बसा चुकी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सलेम जिले के संगागिरी में उसका पता लगाया और उसे शहर ले आई। मेडिकल जांच के बाद उसे अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विनोदिनी को दो साल पहले गांजा रखने से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।