नाबालिग छात्र से शादी रचाने वाली महिला टीचर अरेस्‍ट,ट्रेनिंग कोर्स के दौरान हुआ था प्‍यार

राष्ट्रीय
Spread the love

चेन्नई,30 दिसंबर (ए)। तमिलनाडु से एक ऐसी खबर सामने आई है जहाँ रिश्‍तों की अजीब उलझी एक कड़वी दास्‍तां हैं, यहां टीचर- स्‍टूडेंट के रिश्‍ते की मर्यादा ने देह की भूख ने पार कर दी। 24 साल की एक महिला टीचर को अपनी टीचर्स ट्रेनिंग कोर्स के दौरान अपने नाबालिग स्‍टूडेंट से प्‍यार हो गया, ज‍िसकी उम्र महज 17 साल है
। स्‍कूल से शुरू हुई इस लव स्‍टोरी में दोनों ने अपने रिश्ते को बरकरार रखते हुए एक कदम और बढ़ा द‍िया। करीब दो माह पहले दोनों ने शादी कर ली। लड़का बाद में अपनी नई दुल्हन को अपनी दादी के घर ले गया जो खाली पड़ा था और उन्होंने वहां समय बिताया। लड़के ने अपनी नई दुल्हन के बारे मां को बताया तो उसे बहुत नाराजगी का सामना करना पड़ा। इससे दोनों ने जहर खा लिया लेकिन इलाज में दोनों बच गए इसके बाद लड़के के पिता ने महिला टीचर के खिलाफ अपने नाबालिग बेटे को बहला-फुसलाकर शादी करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने 17 वर्षीय छात्र से शादी करने के आरोप में एक महिला को पॉक्सो के तहत गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के पेरम्बलुर जिले में अपनी 17 वर्षीय छात्र से शादी करने के आरोप में एक महिला को पॉक्सो के तहत गिरफ्तार किया गया है। पेरम्बलुर पुलिस ने सोमवार रात महिला को उसके आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, महिला टीचर अपने शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के तहत दो साल पहले विक्रमंगलम के एक सरकारी हाई स्कूल में गई थी, जहां उसे एक छात्र से प्यार हो गया। स्‍कूल में ट्रेनिंग से वापस जाने के बाद भी, दोनों ने अपने रिश्ते को बरकरार रखा और 22 अक्टूबर, 2021 को उन्होंने अपने माता-पिता की जानकारी के बिना कोंडाचोलपुरम में शादी कर ली थी। लड़का बाद में अपनी नई दुल्हन को अपनी दादी के घर मूंगिलापदी ले गया जो खाली पड़ा था और उन्होंने वहां समय बिताया। जब लड़का शाम तक तक घर नहीं लौटा, तो उसकी मां ने उसे फोन किया। लड़के ने अपनी मां को बताया कि वह एक महिला से प्यार करता है और उसे अपनी दादी के यहां ले गया था। इस पर उसकी मां ने उसे फटकार लगाई और कहा कि उसका परिवार उन्हें साथ नहीं रहने देगा। इससे परेशान होकर दोनों ने अपना जीवन खत्‍म करने का फैसला किया और जहर खा लिया। हालांकि, लड़के ने सूझबूझ दिखाई और महिला के साथ दोपहिया वाहन में कुन्नम के एक पीएचसी गया। एक पखवाड़े के उपचार के बाद, वे ठीक हो गए और अपने-अपने घरों को वापस चले गए। लड़के के घर पहुंचने के बाद, उसके पिता ने महिला के खिलाफ अपने नाबालिग बेटे को बहला-फुसलाकर शादी करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जबकि उसकी शादी की उम्र पूरी नहीं हुई थी। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और चेन्नई की एक पॉक्सो अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।