लखनऊ: 21 अप्रैल (ए)
) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि विधायिका में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पदयात्रा भाजपा के विपक्ष में बैठने का ‘अभ्यास’ है।
यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, ‘‘यह पदयात्रा अभ्यास थी। यह दर्शाता है कि विपक्ष में बैठने पर उन्हें इसी तरह का आंदोलन करना होगा। यह पहली सरकार है जो सत्ता में रहते हुए विपक्ष के रूप में काम करने का अभ्यास कर रही है।’’