योगी का कांग्रेस व ‘इंडिया’ पर निशाना, कहा- ‘नेतृत्व में स्पष्टता, क्षमता और विश्वसनीयता का अभाव

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: चार नवंबर (ए) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) पर तीखा हमला बोलते हुए बुधवार को कहा कि इनके नेताओं में स्पष्टता, क्षमता और विश्वसनीयता का पूरी तरह अभाव है।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस और ‘इंडी गठबंधन’ की हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदल गई है। इनके नेतृत्वकर्ताओं में ‘क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी’ का पूरा अभाव है। जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है।