मेरठ: आठ अगस्त (ए) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने वाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मोदीपुरम में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री के कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कार्यक्रम के दौरान मंच के सामने आसमान में ड्रोन उड़ता दिखाई दिया, जिससे पुलिस और सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया।
