चेन्नई, 22 जुलाई (ए) केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रीजीजू ने यहां शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर की घटना पर संसद में तथ्यों को रखेगी, लेकिन उन्होंने इंटरनेट पर प्रसारित उस वीडियो के बारे में बोलने से इनकार कर दिया जिसमें कुछ लोगों को दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाते हुए देखा जा सकता है।.
