नयी दिल्ली: एक नवंबर (ए) मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ का प्रस्ताव पारित होने के एक दिन बाद रविवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में मार्च निकालेंगे तथा रामलीला मैदान में रैली करेंगे।
चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में विपक्षी दल मोदी सरकार पर हमला बोलेंगे और कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाएंगे।