लखनऊ, 25 अक्टूबर एएनएस। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से यूपी की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा द्वेषपूर्ण, बदले की भावना से काम करती है। वह नफरत और समाज को बांटने का एजेंडा चलाती है। भाजपा की विकास में रूचि नहीं, वह साजिश की पार्टी है। किसान व्यापारी सभी बदहाल है। नौजवानों की आकांक्षाओं की उसे जरा भी परवाह नहीं।
भाजपा सरकार ने साढ़े तीन साल तो समाजवादी पार्टी के कामों को अपना बताने में ही बिता दिए हैं। इस काम में उन्हें न कोई संकोच है और न हीं लाज। कहने भर को भी वे अपनी एक भी योजना लागू नहीं कर सके। प्रदेश की जनता का इसलिए भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है और सत्तादल के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जनता की उम्मीद अब फिर समाजवादी पार्टी की पर टिकी हुई हैं जिसके सत्ता में रहते हर क्षेत्र में विकास के कीर्तिमान स्थापित हुए थे।
