नयी दिल्ली, 23 नवंबर (ए) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम-मेघालय सीमा पर हिंसा में छह लोगों की मौत पर बुधवार को दुख जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके कई सहयोगी दलों के पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (नेडा) ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को निराश किया है।.
