भाजपा नीत गठबंधन ने पूर्वोत्तर को निराश किया : खरगे

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 23 नवंबर (ए) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम-मेघालय सीमा पर हिंसा में छह लोगों की मौत पर बुधवार को दुख जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके कई सहयोगी दलों के पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (नेडा) ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को निराश किया है।.

खरगे ने ट्वीट किया, “असम-मेघालय सीमा पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बहुत दुखी हूं। छह लोगों की जान चली गई। भाजपा के नेडा ने पूर्वोत्तर को निराश किया है।”.