ग्वालियर: 13 नवंबर (ए) मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में जमीन विवाद को लेकर एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना पदमपुर खेरिया गांव में हुई। यह गांव महाराजपुरा और मुरार थाना क्षेत्रों की सीमा पर स्थित है।
