मुंबई: 31 जनवरी (ए)
) पूर्वी मुंबई के गोवंडी इलाके की एक झुग्गी बस्ती में शनिवार सुबह आग लग जाने से कम से कम आठ झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि न्यू गौतम नगर में सुबह करीब 10 बजे लगी इस आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।क्षेत्र से धुएं का गुबार उठ रहा है जिसे कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है।
अधिकारी के अनुसार दमकल वाहन, बड़े वाटर टैंकर और अन्य उपकरणों की मदद से क्षेत्र में आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर एक एम्बुलेंस को भी तैनात किया गया है।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।