लखनऊ-गुरुग्राम, 15 अगस्त एएनएस।कोरोना वायरस की चपेट में आये उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत अचानक बिगड़ गई है। कोविड-19 की वजह से किडनी इंफेक्शन बढ़ गया है। पिछले महीने भर से पीजीआई में भर्ती कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को अचानक मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के करीबी सूत्रो ने बताया कि कैबिनेट मंत्री की हालत शुक्रवार शाम को अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया है। किडनी इन्फेक्शन होने की बात भी सामने आई है।